अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण, डॉ. अंबेडकर की विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प अंबिकापुर : लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अप्रैल, सोमवार को सुबह 11 बजे संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, राकेश साहू सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक राजेश अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विधायक राजेश अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, सुभाष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कर्मेंद्र राजवाड़े, यतेन्द्र पांडे, सचिन अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, घर-भरन राजवाड़े, सचिन बारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। Post Views: 251 Please Share With Your Friends Also Post navigation राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 569 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का किया अवलोकन, वैज्ञानिक सोच और कृषि ज्ञान के प्रति बढ़ी रुचि छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के चेयरमैन शंभूनाथ चक्रवर्ती ने सरगुजा दौरे में की बड़ी घोषणा, समाज की एकजुटता और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर