रेत माफियाओं का तांडव : विरोध करने पर युवक को मारी गोली, दो ग्रामीणों के साथ मारपीट… राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रेत माफियाओं का आतंक खुलकर सामने आया है, जब अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर माफियाओं ने एक युवक पर गोली चला दी और दो अन्य ग्रामीणों को बुरी तरह पीट डाला। मामला मोहड़ गांव (वार्ड क्रमांक 49) का है, जहां बुधवार रात हुई इस घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है। गोली युवक रोशन मंडावी के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य दो घायलों का भी इलाज जारी है। गांव में उबाल: पुलिस को घेरा, कार्रवाई की मांग घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहनों को रोककर जबरदस्त नारेबाजी की और रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है और स्थिति को काबू में करने का प्रयास जारी है। स्थानीयों का आरोप ग्रामीणों के अनुसार, शिवनाथ नदी के पास लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन चल रहा है और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार रात जब कुछ माफिया रेत चोरी कर रहे थे, तब ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तभी हमला कर दिया गया। पुलिस का बयान एडिशनल एसपी राहुलदेव शर्मा ने बताया कि “मोहड़ गांव में रेत उत्खनन को लेकर विवाद की स्थिति है। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गांववालों के बयान लिए जा रहे हैं। स्थिति को शांत करने के प्रयास जारी हैं।” फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी है और प्रशासन इस मामले में विस्तृत जांच में जुट गया है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। Post Views: 154 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : प्रदेशभर में लगभग 10463 कर्मचारियों की नौकरी? 16 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की दी चेतावनी CG breaking : रेत तस्करी मामले में जेसीबी मालिक गिरफ्तार, टीआई सस्पेंड