महिला ने कैमरे के सामने खाया जहर! लिखा- ‘मेरे मरने के जिम्मेदार ये हैं… उज्जैन। उज्जैन की हाटकेश्वर कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 33 साल की नूपुर जाट ने रविवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें पति, सास और ननदों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। नूपुर ने सुसाइड नोट में साफ लिखा – “मैं ज़हर खाकर जान दे रही हूं, अब और नहीं सहा जाता…” अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है और परिवार ने वीडियो व सुसाइड नोट सौंपे हैं। नूपुर के भाई का आरोप है कि पति पिछले कुछ दिनों से घर से गायब था और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था। शादी 2021 में हुई थी और दोनों की कोई संतान नहीं थी। Post Views: 231 Please Share With Your Friends Also Post navigation आ गई कंफर्म डेट, अब इस दिन अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगे भारत के शुभांशु शुक्ला, Axiom Space Mission पर नासा ने दिया ताजा अपडेट