रायपुर : पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर भड़की हिंसा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर ममता सरकार पर हिंसा का समर्थन करने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। साय ने कहा कि ममता बनर्जी को इतिहास इस ‘निर्ममता’ के लिए कभी माफ नहीं करेगा। सीएम साय ने कहा – “ममता सरकार ने दंगाइयों को दिया प्रश्रय” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए ममता बनर्जी की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “वक्फ कानून की आड़ में पश्चिम बंगाल में जिस तरह से आततायियों की भीड़ ने हिंदुओं की हत्या की, मंदिरों को ध्वस्त किया और लूटपाट की घटनाएं कीं, वह घोर निंदनीय है। बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति में लिप्त होकर दंगाइयों का तुष्टीकरण किया गया, जो बेहद दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।” “इतिहास आपको माफ नहीं करेगा” – मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा, “ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आपने बंगाल के आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्गों की सुरक्षा करने में लगातार विफलता दिखाई है। संदेशखाली समेत हर मामले में आपकी चुप्पी यह संकेत देती है कि आपकी सरकार इन घटनाओं को मौन स्वीकृति दे रही है। “संवैधानिक दायित्व को न भूलें ममता बनर्जी” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ममता बनर्जी को उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियों की याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की शपथ केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि समूचे प्रदेश की सुरक्षा की होती है। उन्होंने कहा, “कृपया अपनी संवैधानिक शपथ की चिंता कीजिए। राजनीतिक लाभ-हानि की दृष्टि से ऐसे गंभीर मामलों को देखना बंद कीजिए। पूरे बंगाल की जनता की रक्षा करना आपका प्राथमिक कर्तव्य है।” पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर लगातार बढ़ रहा राजनीतिक दबाव गौरतलब है कि वक्फ संपत्ति और इससे जुड़े प्रशासनिक मामलों को लेकर पश्चिम बंगाल में बीते कुछ दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई जिलों में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें धार्मिक स्थलों पर हमले, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुई हैं। विपक्ष लगातार ममता सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगा रहा है। भाजपा कर रही सख्त कार्रवाई की मांग भाजपा नेताओं का कहना है कि बंगाल सरकार की नीतियों ने दंगाइयों को खुली छूट दे दी है। पार्टी मांग कर रही है कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ममता बनर्जी को अपने पद की गरिमा के अनुरूप काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री साय की टिप्पणी से यह साफ हो गया है कि यह मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का विषय बनता जा रहा है। Post Views: 216 Please Share With Your Friends Also Post navigation टीएस सिंहदेव के ‘राम’ वाले बयान भाजपा ने ली चुटकी, कार्टून के जरिए भूपेश बघेल पर साधा निशाना, लिखा- मिर्ची तो लगेगी CG POLITICS – कांग्रेस में बवाल: बागी पार्षद को पार्टी ने बनाया निगम का नेता प्रतिपक्ष, राजीव भवन में हुआ जमकर हंगामा, जिला संयुक्त महामंत्री ने दिया इस्तीफा