डांडगांव, खमहरिया, सेंट्रल बैंक और अलकापुरी के पास हुआ दर्दनाक सड़क दुर्घटना से थर्राया उदयपुर

तीन किलोमीटर घसीटकर गया बाइक

क्रांति कुमार रावत/ उदयपुर 8878557146

तीसरी घटना में सेंट्रल बैंक चौक के समीप एक स्कूटी चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में अपनी बीमार बहन के लिए खाना लेकर अंबिकापुर जिला अस्पताल जा रहे लक्ष्मणगढ़ निवासी 23 वर्षीय सत्यनारायण को जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे युवक का दायां पैर व हाथ पर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को उसके साथियों द्वारा अंबिकापुर ले जाया गया है।
चौथी दुर्घटना में शाम सात बजे करीब अलकापुरी पेट्रोल पंप के पास इनोवा क्रिस्टा सीजी 15ईडी 7920के चालक ने बाइक सवार तिलेश्वर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जजगी को जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे युवक का पैर टूट गया है इसके अलावा सिर कमर में भी गंभीर चोट पहुंची है। प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल को भी जिला अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया है।

उदयपुर पुलिस के द्वारा दोनों NH के दुर्घटना प्रकरणों में इनोवा वाहन और ट्रक को जप्त कर उप निरीक्षक आभाष मिंज के नेतृत्व में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

वहीं खम्हरिया में हुए सड़क दुर्घटना में मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बेलगाम रफ्तार वाहन चालकों के गलती का खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ रहा है प्रशासन को दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने आवश्यक सुरक्षा उपायों पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!