जशपुर। जिले के मयाली में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में पिकअप में सवार 35 लोगों को चोटें आई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ की है. बताया जा रहा है कि चालक पिकअप वाहन को तेजी से चला रहा था. इसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। Post Views: 215 Please Share With Your Friends Also Post navigation महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में CBI की छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने राजीव भवन में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस …भूपेश बघेल का बड़ यान सामने कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और सीबीआई का किया पुतला दहन ….15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास जनता के लिए कोई उपलब्धि