तेज रफ्तार कहर! नशे में धुत ड्राइवर ने मारी दो बाइकों को टक्कर, मृतकों में एक युवती भी शामिल… गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवरा गांव के पास शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रेजा कार (CG31B2536) में सवार स्नेहिल गुप्ता निवासी मरवाही, पेंड्रा की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दो बाइकों से उसकी कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। घायल युवती को तत्काल बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है: गंगाराम गंधर्व (25 वर्ष), निवासी गिरारी रामवतार गोंड (30 वर्ष), निवासी कुदरी भूपेंद्र गोंड (28 वर्ष), निवासी कुदरी शानू केवट (22 वर्ष), निवासी बंधी कार से मिली शराब की बोतलें, चश्मदीदों ने लगाए गंभीर आरोप प्रत्यक्षदर्शियों और मृतकों के परिजनों के मुताबिक, आरोपी चालक नशे में बुरी तरह धुत था और हादसे के बाद भी बड़बड़ाता रहा कि “कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता”। उसकी कार से शराब की कई बोतलें भी बरामद हुईं हैं। आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला पुलिस ने आरोपी स्नेहिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल की अव्यवस्थाएं भी आईं सामने इस दर्दनाक हादसे ने जिला अस्पताल की तैयारियों की पोल भी खोल दी। बताया गया कि दो मृतकों के शवों को एक ही फ्रीजर में रख दिया गया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांवों में पसरा मातम, परिजन कर रहे इंसाफ की मांग इस हादसे के बाद गिरारी, कुदरी और बंधी गांवों में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। Post Views: 263 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: गर्मी को देखते हुए स्कूलों में समय का बदलाव, आदेश जारी CG Cabinet Meeting : 18 जून को होगी साय केबिनेट की बैठक