Chhattisgarh : आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के 2 लाख घरों में पाइपलाइन के जरिए सीधी कुकिंग गैस पहुंचेगी। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को 2025 में शुरू करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें पहले चरण में 1 लाख घरों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। बिलासपुर में एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह आश्वासन दिया और बताया कि इस योजना से लोगों को कई फायदे मिलेंगे। कैसे मिलेगी पाइपलाइन से गैस? छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से कुकिंग गैस की आपूर्ति शुरू होने वाली है। इस सुविधा के तहत हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी गैस वे इस्तेमाल करेंगे। यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों ने इस योजना को लागू करने के लिए पहले ही बैठकें की हैं। पाइपलाइन को सीधे चूल्हों से जोड़ा जाएगा, जिससे निरंतर और सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित होगी। रायपुर में CNG स्टेशन भी बनेंगेPM Modi Visit Chhattisgarh : इस प्रोजेक्ट के तहत रायपुर में CNG स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे सीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ेगी और परिवहन प्रणाली को फायदा होगा। भविष्य में इस पाइपलाइन को अन्य शहरों तक भी विस्तार दिया जाएगा। क्या होंगे इस गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के फायदे?एलपीजी से 25-30% तक सस्तीनेचुरल गैस अधिक सुरक्षित – यह हवा से हल्की होती है, जिससे लीकेज की स्थिति में यह जल्दी घुल जाती है99% जलने की क्षमता – प्रदूषण बेहद कमपाइपलाइन से सीधी सप्लाई – गैस खत्म होने की कोई चिंता नहींमीटर की सुविधा – जितनी खपत, उतना ही बिल Post Views: 213 Please Share With Your Friends Also Post navigation आखिर क्यों कहते है एक्सपर्ट,,कुंडली नहीं ब्लड ग्रुप जांच कर कराएं शादी…. पत्रकारों के हित में होंगे बड़े फैसले, हर जिले में उठेगी पत्रकार भवन की मांग