गोद में लड़की .… हाथ में दारू .… BJP नेता के बाद अब सपा नेता का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, होटल में कर रहे थे ऐसा काम प्रयागराज : मध्यप्रदेश के मंदसौर और यूपी के गोंडा जिले के बीजेपी नेताओं के बाद अब प्रयागराज के समाजवादी पार्टी के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के साथ सपा नेता को अश्लील हरकतें करते हुए देखा जा सकता है। युवती शराब की बोतल हाथ में पकड़े दिख रही है। वह बेड पर सपा नेता की गोद में बैठी है। वीडियो में दिख रहा सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव बताया जा रहा है। हालांकि Chhattigarhkranti इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती शराब की बोतल हाथ में लिए हुए है और वह नेता की गोद में बैठी है. दोनों के बीच अशोभनीय गतिविधियां होती दिख रही हैं। यह वीडियो एक कमरे के अंदर का है, जिसमें महिला और नेता बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि डांस मस्ती के दौरान इसे बनाया गया। वीडियो में जो सपा नेता नजर आ रहे हैं वह प्रयागराज के वरिष्ठ सपा नेता, कई बार के सांसद के काफी करीबी बताए जा रहे हैं। 45 साल के रामसागर उर्फ़ मुखिया यादव 2024 में सिरसा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष थे। वीडियो में जो सपा नेता नजर आ रहे हैं उनके खिलाफ प्रयागराज के मेजा थाने में कई मामले भी दर्ज हैं। वीडियो में सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने मामले में मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। अश्लील वीडियो के मामले में मुखिया यादव का कहना है कि यह साजिश है। वीडियो फर्जी है। इसे वायरल करने में मेरी पार्टी के विधायक की साजिश लग रही है। अभी परिवार में शादी है, इसलिए व्यस्त हूं। शादी से खाली होकर अफसरों से लिखित रूप से शिकायत करूंगा। वीडियो कब बनाया गया, मुझे नहीं पता। कोई फ्रंट पर भी नहीं आ रहा है। मुखिया यादव 15 साल से समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। वह मेजा से जिला सचिव, तहसील उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में मेजा तहसील प्रभारी रह चुका है। वह ठेकेदारी का भी काम करता है। सड़क निर्माण, बोरिंग, प्रॉपर्टी का भी काम है। मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे का वीडियो हुआ था वायरल बता दें कि दो दिन पहले मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 वीडियो वायरल हुए थे। इनमें वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया- मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वो उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला नेता के बेटे के जो वीडियो सामने आए हैं, वो शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की रहने वाली है, जिसने अपने पति को छोड़ दिया है। घटना के बाद महिला नेता का फोन बंद है। Post Views: 425 Please Share With Your Friends Also Post navigation Love Affair Scandal : चार बेटों की मां 30 साल के प्रेमी संग फरार, बहुओं की जेवर भी ले गई साथ, पति ने लगाई सीएम से गुहार Crime News : भतीजे की बाहों में लिपटी हुई थी पत्नी, विरोध करने पर पति को मिली खौफनाक सजा, फिर जो हुआ…