बलौदाबाजार। जिले के थाना गिधपुरी पुलिस ने गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का फर्जी पीए बनकर रेत खदान प्रबंधक को धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दतरेंगी रेत खदान के मैनेजर इंद्रजीत मिरी ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 अप्रैल को सुबह 11:38 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर स्वयं को गृह मंत्री विजय शर्मा का पीए नमन कुमार बताकर बात की। आरोपी ने खुद को रायपुर स्थित एचएम हाउस से बोलते हुए बताया और अवैध रेत खनन के आरोप में कार्रवाई की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी की पहचान अमन कुमार कोसले (20 वर्ष), निवासी ग्राम नवरंगपुर, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खुद को गृह मंत्री का पीए बताकर धमकी दी थी। पुलिस ने उसे 2 मई को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319 सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। Post Views: 188 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रदेश में बेमौसम बारिश का कहर, तेज हवाओं और ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलों को भारी नुकसान… छत्तीसगढ़ में तेज आंधी व गरज-चमक के साथ कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट