गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में मेदांता में इलाज के दौरान एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि 46 वर्षीय महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह बीते दिनों गुरुग्राम के एक होटल में ठहरी थी। मेदांता अस्पताल में चला इलाज पुलिस की जांच में पता चला कि यहां स्वीमिंग पूल में डूबने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, करीब एक सप्ताह तक मेदांता में इलाज चला। महिला ने 13 अप्रैल को सदर थाने में मेदांता अस्पताल के स्टाफ द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने शिकायत दी थी। हालांकि, अभी अस्पताल का पक्ष सामने नहीं आया है। दोनों पक्ष सामने आने पर ही पूरे मामले का पता चलेगा। वेंटिलेटर पर थी एयर होस्टेस महिला ने कहा कि उस समय वह वेंटिलेटर पर थी, इसलिए कुछ बोल नहीं पाई और काफी डरी हुई थी। घटना के दौरान वह बेहोशी की हालत में थी। उधर, सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Post Views: 248 Please Share With Your Friends Also Post navigation Durg child murder case Update : दुर्ग में महापाप पर बड़ा खुलासा! आरोपी चाचा का DNA बच्ची के सैंपल से मैच, अब परिजनों ने कर दी ये बड़ी मांग छत्तीसगढ़ में महिला से दरिंदगी! पूर्व प्रेमी ने दोस्तों संग किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर वायरल की धमकी