🌞सुप्रभातम 🌞
आज का पंचांग
दिनांक – 16/4/2025, बुधवार वैशाख कृष्ण तृतीया

तिथि- तृतीया 13:16:27
पक्ष- कृष्ण
नक्षत्र- अनुराधा 29:54:04*
योग- व्यतिपत 24:17:02*
करण- विष्टि भद्र 13:16:27
करण- बव 26:21:55*
वार- बुधवार
माह – वैशाख
चन्द्र राशि- वृश्चिक
सूर्य राशि – मेष
रितु- वसंत
आयन- उत्तरायण

संवत्सर – सिद्धार्थी
विक्रम संवत- 2082

शक संवत-1947
कलि संवत- 5126

सूर्योदय- 05:44:50
सूर्यास्त- 18:21:51
दिन काल- 12:37:00
रात्री काल- 11:22:11
चंद्रास्त- 07:30:16
चंद्रोद-य 21:22:47

सूर्योदय
लग्न- मेष 2°3′ , 2°3′
सूर्य नक्षत्र- अश्विनी
चन्द्र नक्षत्र- अनुराधा
पद, चरण
1 ना अनुराधा 09:51:57
2 नी अनुराधा 16:33:39
3 नू अनुराधा 23:14:23


आज का राशिफल –

मेष राशि-
आज के दिन आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा।तीर्थ यात्रा के योग बन सकते हैं। आपको लाभ तभी होगा जब आप विवेकपूर्ण निर्णय लेंगे वर्तमान समय में कुछ विरोध का सामना आपको करना पडेगा झंझट में ना पड़े सोच समझ कर कार्य करें क्योंकि आप पर आलस्य हावी भी रहेगा और जल्दबाजी से काम भी बिगड़ेंगे।

वृष राशि-
आज के दिन आपको चोट लग सकती है लापरवाही ना करें।
विवाद से बचें ,दूसरे व्यक्ति के सलाह से कार्य न करें पारिवारिक सहयोग मिलेगा धन आगमन होगा।

मिथुन राशि-
आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी भाइयों से मध्य दूर होंगे वाणी का प्रयोग विवेक से करें।

कर्क राशि-
उन्नति का रोड मैप तैयार होगा, मन मुताबिक व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी लेनदेन में सावधानी रखें।

सिंह राशि –
सिंह राशि वालों के रचनात्मक कार्य सफल होंगे। आपको पार्टी व पिकनिक में जाने का अवसर मिल सकता है। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि –
कन्या राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें किसी विवाद में ना पड़ें, धैर्य रखने से समय सुधरेगा।

तुला राशि-
तुला राशि वाले आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे कि आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं घर बाहर सुख शांति रहेगी विवेकपूर्ण निर्णय लेना आपके लिए अच्छा है।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के लिए कोई ऐसी सूचना प्राप्त होगी जो आपका उत्साह बढ़ा दे। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं ।बुद्धि का प्रयोग करें तो धन की स्थिति में तो लाभ अवश्य होगा।

धनु राशि –
धनु राशि वालों को आज कोई उपहार मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का निदान होगा ,नया उपक्रम आरंभ करें ऐसा मन बनेगा आय बनी रहेगी, हर कार्य बेहतर होगा।

मकर राशि –
मकर राशि वालों के सितारे कह रहे हैं किसी के बातों में आकर को निर्णय ना लें, पुराना कोई रोग सामने आ सकता है, महत्वपूर्ण समय है, व्यापार से लाभ होगा।

कुंभ राशि –
कुंभ राशि के लिए व्यस्तता का समय है कार्य में संलग्न रहकर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में बढ़ोतरी होगी ।भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

मीन राशि –
मीन राशि वालों के लिए कार्य स्थल पर बदलाव हो सकता है। कार्य करते समय विशेष सावधानी रखें। आज आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकता है, मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।

पं गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रोलाजर (एस्ट्रोसेज)
मो.7000217167
भागवताचार्य
पिथौरा(महासमुंद) छ.ग.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!