रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भावना नगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो  युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक अपने घर की छत पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक झुलसकर घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय तेज गरज-चमक और बारिश हो रही थी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान छतों और खुले स्थानों में जाने से परहेज करने की अपील की है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!