उदयपुर/रिपोर्टर क्रांति कुमार रावत : विकास खंड उदयपुर के केदमा जाने वाले मार्ग पर ग्राम जजगी में हुआ दुर्घटना आज सुबह 10 बजे करीब विकास खंड उदयपुर के ग्राम जजगी में केदमा जाने वाले मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार बाइक सहित सड़क किनारे जा गिरे। दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग शक्लु राम के पैर और सिर में गंभीर चोट आई 112 की टीम द्वारा साधन की व्यवस्था बनाकर तत्काल सीएचसी उदयपुर लाया गया परंतु बुजुर्ग शक्लु राम को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर उपस्थित होकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही जारी है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। Post Views: 313 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : समाधान शिविर में दर्दनाक हादसा, टेंट कर्मचारी की करंट लगने से मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंची अस्पताल CG BREAKING : युक्तियुक्तकरण में लापरवाही: गलत जानकारी देने और अनियमितता के आरोप में विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित