बिलासपुर के कोटा विकासखंड में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर बीईओ विजय पांडे और सहायक वर्ग-2 कर्मचारी एकादशी पोर्ते पर सख्त कार्रवाई की गई है। शिक्षिका नीलम भारद्वाज ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की थी कि उनके दिवंगत शिक्षक पति के स्वत्वों के भुगतान के लिए 1.24 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है, और बीईओ को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर बीईओ विजय पांडे को पद से हटा दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए, जबकि क्लर्क एकादशी पोर्ते को निलंबित कर रतनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यालय तय किया गया है। Post Views: 266 Please Share With Your Friends Also Post navigation CGMSC घोटाले को लेकर बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी हमलावर हुई….जांच के दौरान सप्लाई कंपनी को पेमेंट करने का गंभीर आरोप जिले में आगजनी : नारायण राइस मिल में लगी भीषण आग