भिलाई। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स नेहा महिलांग का शव उनके किराए के कमरे में मिला। नेहा पिछले करीब 5 साल से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही थीं और करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आखिर नेहा के साथ ऐसा क्या हुआ? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। Post Views: 118 Please Share With Your Friends Also Post navigation एक ही थाना क्षेत्र में दो चाकूबाजी, दो मौतें…. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला, प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा