CG: बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, ये है पूरा मामला रायपुर:- राजधानी रायपुर में सुसाइड का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजेंद्र नगर इलाके में युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है. वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी है. न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने 8 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. मृतक की पहचाल रीवा, मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी (27 साल) के रूप में हुई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक ने आत्महत्या का फैसला क्यों किया, इसकी जांच जारी है. Post Views: 48 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: हाईटेक नकल का खुलासा, जैमर के बीच ब्लूटूथ से परीक्षा में नकल करते छात्र गिरफ्तार दहेज में कार के बदले 25 लाख की डिमांड ससुराल पक्ष ने विवाहिता को एबर्शन कराने बनाया दबाव