नई दिल्ली। देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दी है। देश के 11 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशनमौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश,तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं आज 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगावहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और एक्यूआई 150 से नीचे जा सकता है। दिन में गर्मी का ऐहसास होगा। Post Views: 27 Please Share With Your Friends Also Post navigation छात्रों के लिए काफी फायदेमंद है गोरक्षासन, पढ़ाई में तेज़ फोकस और कम तनाव का मंत्र ‘बेडरूम में चली जा…मेरे पति की जवानी पता चल जाएगी’ नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ अभद्रता..