नई दिल्ली। देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दी है।

देश के 11 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशन
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश,तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं आज 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम ​साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और एक्यूआई 150 से नीचे जा सकता है। दिन में गर्मी का ऐहसास होगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!