Viral Video : शिव महापुराण कथा के बाद अश्लील डांस! मंदिर परिसर में महिला डांसरों ने पार की सारी हदें, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर के टेकनपुर क्षेत्र में आयोजित शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर एक मनोरंजन कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस किए जाने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह विवादित घटना खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में हुई जहां पिछले दस दिनों से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा था। कथा समापन के बाद रात में एक सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान मंच पर एक महिला डांसर द्वारा धार्मिक गीतों पर अश्लील तरीके से नृत्य किया गया जिससे माहौल बिगड़ गया। Post Views: 146 Please Share With Your Friends Also Post navigation शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, प्राइमरी टीचर के 13089 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन Crime News : डांस टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बुलाया था डांस सिखाने के बहाने