नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर परिणाम घोषित कर दिया है (UPSC Final Result 2025)। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। जारी किए गए परिणाम के अनुसार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। (UPSC Final Result Declared) वहीं, तीसरा स्थान अकांश ढुल ने हासिल किया है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। प्रोविजनल रखा गया है 348 उम्मीदवारों का चयनआयोग ने बताया कि, 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने इन उम्मीदवारों के परिणाम को कुछ कारणों से फिलहाल जारी नहीं किया है। उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। कैसे चेक करे परिणाम…सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।होम पेज पर मौजूद UPSC CSE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट डिस्प्ले हो जाएगा।रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रख लें। UPSC declares final results of the Civil Services Examination 2025.Here is the list of candidates who secured the top 10 ranks.1. ANUJ AGNIHOTRI 2. RAJESHWARI SUVE M 3. AKANSH DHULL 4. RAGHAV JHUNJHUNWALA 5. ISHAN BHATNAGAR 6. ZINNIA AURORA 7. A R RAJAH MOHAIDEEN 8.… pic.twitter.com/QX7hsxXG1s— Press Trust of India (@PTI_News) March 6, 2026 Post Views: 23 Please Share With Your Friends Also Post navigation राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, पार्टी ने इस जिले के अध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के संजय को UPSC में मिली 946वीं रैंक, चार नौकरियां छोड़ी, तीसरे प्रयास में परीक्षा की पास