मानवता हुई शर्मसार! आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप, तीन बदमाशों ने घंटों की दरिंदगी…. बिहार। बिहार के सुपौल जिले में 25 साल की महिला डांसर से दरिंदगी का मामला सामने आया है, लक्ष्मीनिया पंचायत अंतर्गत कलिकापुर वार्ड संख्या 09 में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद महिला की हालत बेहद गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। युवकों ने दुष्कर्म को दिया अंजाम पीड़िता के मुताबिक, वह गुरुवार की आयोजित आर्केस्ट्रा में डांस कर रही थी। तभी चिन्टू नामक युवक ने उसे यह कहकर बुलाया कि बाकी डांसर सो गई हैं तुम भी चलो। महिला जैसे ही उसके साथ गई रास्ते में दो अन्य युवक भी आ गए और उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद तीनों युवकों ने घंटों तक उसे शारीरिक संबंध बनाया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे प्रतापगंज पीएचसी में भर्ती कराकर फरार हो गए। शुरू हुई खोजबीन सरस्वती कला मंच के संचालक योगेश्वर मुखिया ने बताया कि 30,000 रुपये में दो रात के लिए राघोपुर और रतनपुरा से कलाकार बुलाए गए थे। रात ढाई-तीन बजे एक महिला डांसर के लापता होने की जानकारी मिली जिसके बाद खोजबीन की गई और घटना का खुलासा हुआ। घटना को लेकर अब तक FIR दर्ज नहीं हो सकी है क्योंकि दो थानों के बीच घटनास्थल के पीओ (Place of Occurrence) को लेकर विवाद बना हुआ है। Post Views: 257 Please Share With Your Friends Also Post navigation गैंगरेप! पार्टी मनाने के बहाने युवती से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार… बंद घर में चार दिन से सड़ रहा था महिला का शव, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, पति पर हत्या का आरोप…