कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर चोरी का मामला सामने आया है. चीफ मैनेजर अपने परिवार के साथ रायपुर आए थे. इधर चोरों ने सूने मकान में खिड़की तोड़कर प्रवेश किया. चोरों ने घर में रखे 5 लाख रुपए की कीमती जेवर पर हाथ साफ किया और फरार हो गए. घटना मानिकपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द मार्ग की है. जानकारी के मुताबिक, राजू मोदी एसबीआई बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर पदस्थ है. वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ जमीन लेने के बाद रजिस्ट्री कराने गया रायपुर आए थे. देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे. घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था. बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी. जिससे चोरी की आशंका हुई. उन्होंने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी. जांच में जुटी डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे. घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था. बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी. जिससे चोरी की आशंका हुई. उन्होंने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी. मानिकपुर थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई. पूछताछ कर चोंरो की तलाश शुरू कर दी गई है. Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: कर्मचारियों के लिए अब I-GOT ट्रेनिंग जरूरी, जानिये क्या होगा कर्मचारियों को फायदा, GAD ने जारी किया आदेश