बेलगावी। कर्नाटक राज्य के बेलगावी जिले के कित्तूर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरेनंदीहल्ली गांव में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने ही जमीन हड़पने के लिए अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 20 फरवरी को मिली थी कमलेश की लाशमृतक की पहचान हिरेनंदीहल्ली गांव निवासी 50 वर्षीय कलमेश कोट्टी के रूप में हुई है। कमलेश की लाश 20 फरवरी को गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक मक्के के खेत में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण शुरुआती दौर में पहचान करना मुश्किल था। घटना से गांव में सनसनी फैल गई थी। बीवी समेत 4 आरोपी अरेस्टकित्तूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हिरेनंदीहल्ली निवासी मल्लेश अम्मनावर (32), उसका मित्र मुदुकप्पा कोलेकर (30), मृतक की पत्नी कस्तूरी कोट्टी (42) और बेटा किरण कोट्टी (25) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के. रामराजन ने बताया कि कलमेश और उनकी पत्नी कस्तूरी पिछले 12 वर्षों से वैवाहिक विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे थे। कस्तूरी कुंदगोल तालुक के तरलघट्टा गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी। दंपति के एक बेटा और एक बेटी है। जमीन और कर्ज से जुड़ा हत्या का पूरा मामलाकरीब पांच वर्ष पहले कस्तूरी ने अपनी बेटी की शादी के लिए 9 लाख रुपये का कर्ज मल्लेश से लिया था। इसके बदले में कलमेश की तीन एकड़ पुश्तैनी जमीन गिरवी रखी गई थी। लेकिन कई वर्षों तक न तो जमीन के दस्तावेज हस्तांतरित किए गए और न ही कर्ज चुकाया गया। इससे मल्लेश कस्तूरी पर लगातार दबाव बना रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि इसी दबाव के चलते कस्तूरी ने मल्लेश से कहा कि 15 फरवरी को मेला होने के कारण कलमेश गांव आने वाला है। यदि उसकी हत्या कर दी जाए तो जमीन उसके नाम हो जाएगी और वह कर्ज चुका देगी। इसके बाद मल्लेश और उसके दोस्त मुदुकप्पा ने हत्या की साजिश रची। शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट16 फरवरी की रात करीब 12 बजे दोनों आरोपी कलमेश को “पार्टी करने” के बहाने खेत की ओर ले गए। वहां पहले शराब पार्टी की गई और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। शक से बचने के लिए आरोपियों ने शव को अपने खेत में छोड़ने के बजाय किसी अन्य के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। बाद में वे अनजान बनने का नाटक करते रहे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। जमीन के लालच में की गई इस हत्या से पूरे इलाके में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। Post Views: 29 Please Share With Your Friends Also Post navigation विधायक के घर IT की रेड, 50 से ज्यादा अफसरों की छापेमारी