बिलासपुर। होली पर्व के दौरान रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोंदिया और छपरा जंक्शन के बीच दो होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है। पहली होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया से 01 मार्च 2026 को रवाना होगी, जो रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 03 मार्च 2026 को छपरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08864 03 मार्च को छपरा से चलकर 04 मार्च को गोंदिया पहुंचेगी। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन 08865 गोंदिया से 02 मार्च 2026 को और 08866 छपरा से 04 मार्च 2026 को संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। Post Views: 13 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: फेसबुकिया प्यार का खौफनाक अंत, शादी का झांसा देकर रेलकर्मी ने किया युवती का दैहिक शोषण