तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र की स्कूटी रौंदी : तीन-तीन नंबर वाले ट्रक की पोल खुली, ड्राइवर फरार… रायपुर। जिले के धरसींवा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिता-पुत्र की जान बच गई, लेकिन उनके स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। यह घटना रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर धनेली छोकरा नाला पुल के पास घटी। स्कूटी पर ट्रक ने मारी टक्करसांकरा निवासी राजू जैन अपने पुत्र के साथ रायपुर की ओर स्कूटी चला रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी स्कूटी ट्रक के पहियों के बीच फंसकर कई मीटर तक घसीटी गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिता-पुत्र दोनों की जान तो बच गई, लेकिन पुत्र को हल्की चोट आई। ट्रक के तीन नंबर उजागरहादसे की सूचना मिलते ही सांकरा जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि ट्रक पर तीन-तीन नंबर लिखे हुए थे—दो नंबर सामने और एक केबिन के पीछे। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। आरोपी ड्राइवर फिलहाल फरार है। खमतराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल उठ रहे हैंअब यह सवाल खड़ा हो गया है कि असली ट्रक नंबर कौन सा है और यह तीन नंबर वाला ट्रक भाड़ा लेकर रायपुर से बिलासपुर तक कैसे चल रहा था। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। Post Views: 104 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Crime News: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार पति पत्नी और वो…. पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, महिला-प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार…