नई दिल्ली। चैत्र की पूर्णिमा के मौके पर आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर कमोडिटी बाजार पर साफ तौर नजर आ रहा है। इसी वजह से इन दिनों सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी है। सोने के दाम में बढ़त वहीं अगर गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार चौथे दिन इसमें तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा होकर 1,53,110 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये बढ़कर 1,40,360 रुपये हो गया है। पिछले पांच दिनों में 24 कैरेट सोना 4,870 रुपये और 22 कैरेट 4,460 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार) वजन (ग्राम)आज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव (₹)1 ग्राम₹15,311₹15,310+ ₹18 ग्राम₹1,22,488₹1,22,480+ ₹810 ग्राम₹1,53,110₹1,53,100+ ₹10100 ग्राम₹15,31,100₹15,31,000+ ₹100 देश के प्रमुख शहरों में सोने का हाल अगर देश के अन्य शहरों की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,53,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ सबसे महंगा है। वहीं मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,960 रुपये है। लखनऊ और पटना में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं। अलग-अलग शहरों में मामूली अंतर के साथ गोल्ड की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)दिल्ली₹1,53,110₹1,40,360₹1,14,870मुंबई₹1,52,960₹1,40,210₹1,14,720कोलकाता₹1,52,960₹1,40,210₹1,14,720चेन्नई₹1,53,280₹1,40,510₹1,17,110बेंगलुरु₹1,52,960₹1,40,210₹1,14,720हैदराबाद₹1,52,960₹1,40,210₹1,14,720लखनऊ₹1,53,110₹1,40,360₹1,14,870पटना₹1,53,010₹1,40,260₹1,14,770रायपुर₹1,52,960₹1,40,210₹1,14,720अहमदाबाद₹1,53,010₹1,40,260₹1,14,770 चांदी में भी लगातार मजबूती चाँदी की कीमतों में भी तेजी का सिलसिला जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये महंगी होकर 2,55,100 रुपये तक पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में इसमें 10,100 रुपये की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। चेन्नई में चांदी 2,65,100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है, जो देश के प्रमुख महानगरों में सबसे ज्यादा है। वहीं में भी कीमतें लगभग दिल्ली के बराबर हैं। दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम) दिनांक24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)अप्रैल 02, 2026₹15,311 (+1)₹14,036 (+1)अप्रैल 01, 2026₹15,310 (+344)₹14,035 (+315)मार्च 31, 2026₹14,966 (+125)₹13,720 (+115)मार्च 30, 2026₹14,841 (+19)₹13,605 (+15)मार्च 29, 2026₹14,822 (0)₹13,590 (0)मार्च 28, 2026₹14,822 (+249)₹13,590 (+230)मार्च 27, 2026₹14,573 (+103)₹13,360 (+95)मार्च 26, 2026₹14,470 (-212)₹13,265 (-195)मार्च 25, 2026₹14,682 (+376)₹13,460 (+345)मार्च 24, 2026₹14,306 (-38)₹13,115 (-35) आगे क्या रहेगा ट्रेंड? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हाल की गिरावट के बाद सोने में फिर से मजबूती लौट रही है। महंगाई, वैश्विक अनिश्चितता और आर्थिक दबाव जैसे कारक गोल्ड को सहारा दे रहे हैं। निवेशकों के लिए गिरावट के दौर को खरीदारी के मौके के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में भी सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती बनी रह सकती है। Post Views: 23 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में ऑरेंज-येलो अलर्ट, आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी महासमुंद कांग्रेस भवन बना अखाड़ा: नेताओं के बीच जमकर मारपीट, कुर्सी तोड़े, गाली-गलौज