Smooch Cabs Service : सोचों चलती कार में रोमांस की आजादी का मौका मिल जाए तो क्या होगा? शायद आपका जवाब होगा कि ओला और उबर को छोड़ सब इसी का उपयोग करने लग जाए। कार में रोमांस की आजादी वाली कैब सर्विस भी अब शुरू हो गई है। ये खबर आपको विदेश की लग रही होगी, लेकिन यह भारत में ही है। दरअसल, यह कैब सर्विस कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुरू हुई है। ट्रैफिक जाम के लिए मशहूर शहर में एक प्राइवेट कैब सर्विस ने ‘Smooch Cabs’ की शुरुआत की है। यह सर्विस को लेकर सुर्खियों में है। हर दिन ट्रैफिक की मार झेलने वाले लोगों की नाराजगी इससे थोड़ी कम हो सकती है, खासकर कपल के लिए। ओला, उबर या रैपिडो की तरह Smooch Cabs का उद्देश्य डेस्टिनेशन तक पहुंचना नहीं है। इसके बजाय यह कैब कपल्स को लंबी और बिना रुकावट वाली ड्राइव पर ले जाती हैं, जिससे के वे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। नया ट्रेंड या सांस्कृतिक चिंता? Smooch Cabs की शुरुआत के बाद से यह सेवा उन कपल्स के बीच लोकप्रिय हो गई है, जो सामाजिक नैतिकता और पुलिसिंग से बचने के लिए इस सेवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इस पर चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि कुछ कारें ट्रैफिक के दौरान रुक जाती हैं, जो स्थिति को और भी मुश्किल बना देती हैं। इस ट्रेंड ने ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों को भी प्रेरित किया है। उन्होंने भी ‘प्राइवेट राइड्स’ ऑफर करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस सेवा को लेकर हर कोई खुश नहीं है। कई लोगों का मानना है कि यह भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है और कुछ लोग तो इस सेवा पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी कर रहे हैं। Post Views: 203 Please Share With Your Friends Also Post navigation Couple Romance on Grave: कब्र के ऊपर संबंध बनाते पकड़ाए प्रेमी जोड़े, पुलिस ने दोनों को संदिग्ध हालत में किया गिरफ्तार इंजीनियरिंग का शानदार ‘मॉडल’ ! समंदर का नया ‘सिकंदर’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी पंबन ब्रिज की सौगात