सांभर का शिकार कर मांस का बिक्री

कोण्डागांव। कोण्डागांव बनमण्डल के कर्मचारियों को मुखबीर से सूचना मिली की सांभर मांस का विक्रय भट्टीपारा में हो रहा है। विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते 12.30 बजे दोपहर उबा बाई रजक के घर दबिश दी गयी जहाँ बडी मात्रा में सांभर का मांस रखा हुआ मिला जिसे महिला द्वारा विक्रय किया जा रहा था। उबा बाई रजक और उसकी सहयोगी संगीता निर्मलकर पिता रवि निर्मलकर ग्राम मांडमसिल्ली हिरासत में लिया गया तथा सांभर का मांस का लगभग 3kg जप्त कर गंभीरता से पुछताछ की गयी। महिला के द्वारा बताया गया कि मांस ग्राम उस्पुटी पोस्ट माडमसिल्ली धमतरी के कमारो से क्रय कर यहाँ कोण्डागांव बेच रही हूँ। उक्त महिला के निशान देही पर वनमंडल धमतरी के अधिकारी कर्मचारियो को सूचना दी गयी।

दिनांक 22/2/2026 को वनमण्डल धमतरी, धमतरी रेंज, उड़नदस्ता दल बनमण्डल धमतरी एवं वनमण्डल कोण्डागांव की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम उस्पुटी, धमतरी के संलिप्त व्यक्तियो से पुछताल गयी। ग्राम उस्पुटी के 1, नरसु राम सारी / पिलारू सोरी जति कमार 2, तुलसी राम/ मान सिंह मण्डावी 3,मैतु राम / झंगलू कमार 4, दुलेश्वर नेताम / धनीराम नेताम 5,मुकेश सोरी/ पिलारु सोरी सभी का जाति कमार ने अपना जुर्म कबुल किया। इनके पास से प्रयुक्त हथियार तीर कमान, टांगिया जप्त किया गया। तथा इन्हे गिरफ्तार कर भारतीय वन्यजणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही हेतु न्यायलय कोण्डा गांव में पेश करते हेतु ले जाया गया।

अभियुक्तों द्वारा सांभर का शिकार धमतरी वनमण्डल के धमतरी रेंज कक्ष क.177 में किया गया जो गैंगरेल डेम के किनारे है।

इन सभी कार्यवाही में कोण्डागांव वनमण्डल से रेंजर प्रतीक वर्मा, डिप्टी रेंजर दीपक नेताम, अन्य वन‌ कर्मचारी। धमतरी वनमण्डल से – वनपरि क्षेत्राधिकारी डिकेंद्र नेताम (ACF) ज्ञानचंद कश्यप डिप्टी रेंजर, राकेश तिवारी वनपाल, सुदामा निर्मलकर वनपाल, प्रीत निषाद वनरक्षक, शशांक शिंदे वनरक्षक शामिल रहे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!