रुखसार बनी वंशिका! रुखसार ने अपनाया सनातन धर्म, हिंदू युवक से शादी कर बनी वंशिका, पुरा मामला…

खंडवा। जिले में एक मुस्लिम युवती द्वारा धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। युवती ने मुस्लिम धर्म त्यागकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सनातन धर्म अपनाया और अब उसने हिंदू युवक से विवाह भी किया है।

रुखसार बनी वंशिका
जानकारी के अनुसार युवती का नाम पहले रुखसार था जिसने अब धर्म परिवर्तन के बाद अपना नया नाम वंशिका रखा है। वह धार जिले की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वंशिका ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म को अपनाया और इसके बाद खंडवा में एक हिंदू युवक से विवाह किया।

अपनाया सनातन धर्म
धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया हिंदू रीति-रिवाजों के तहत पूरी की गई। घर वापसी के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने उसका स्वागत किया। युवती ने कहा कि उसने अपनी इच्छा और आस्था के आधार पर यह निर्णय लिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!