रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त IPS कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति प्रदान की है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर में OSD (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) के पद पर पदस्थ किया गया है. वे हाल ही में DIG पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्हें शासन ने नई जिम्मेदारी दी है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत की गई है. संविदा सेवा की शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी. जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति दी गई है। Post Views: 45 Please Share With Your Friends Also Post navigation मैं अभी ज़िंदा हूं’ की तख्ती के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR में 21 हजार वोटरों के नाम काटने का आरोप क्लासरूम बना अखाड़ा… नाबालिग छात्रों ने सरेआम लहराया चाकू, वीडियो वायरल