नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश से बड़ी अपडेट सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन विभाग में वन रक्षक (Forest Guard) के 728 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन से जुड़ी अहम तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी: फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 28 फरवरी 2026
  • अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026
  • आवेदन में संशोधन की अवधि: 28 फरवरी से 19 मार्च 2026

शैक्षणिक पात्रता

वन रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह योग्यता मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए।

आयु सीमा और छूट

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग): 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग, महिला अभ्यर्थी, SC/ST/OBC, शासकीय सेवक एवं अन्य पात्र श्रेणियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है, जिससे उनकी आयु सीमा 38 वर्ष तक होगी।

आवेदन शुल्क विवरण

  • सामान्य वर्ग: ₹500 प्रति प्रश्न पत्र
  • SC/ST/OBC/EWS (MP निवासी): ₹250
  • दिव्यांग (MP निवासी): ₹250

पोर्टल शुल्क:

  • MP ऑनलाइन कियोस्क: ₹60
  • स्वयं लॉगिन: ₹20
  • सुधार शुल्क:
  • आवेदन संशोधन: ₹20
  • पोर्टल शुल्क: ₹40

परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित की गई है। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। परीक्षा का आयोजन बोर्ड द्वारा तय सिलेबस के अनुसार किया जाएगा।

वेतनमान और भत्ते

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-4 के तहत ₹19,500 से ₹62,000 तक वेतनमान मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!