Rampur Suicide Video : रामपुर जिले से एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या से पहले युवक ने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें युवक ने अपनी बीवी और उसके दो आशिक पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं तीनों को अपनी मौत का भी जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो देखने के बाद परिवारवालों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी है।

युवक का नाम आरिफ बताया जा रहा है, जो उत्तरप्रदेश रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल कस्बे का निवासी है और मुंबई के मलाड मलोनी इलाके में फर्नीचर का काम करता था। आरिफ के साथ पत्नी और बेटा भी रहता था। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से अफेयर चल रहा है। साथ ही, उसने पत्नी के परिजनों पर भी मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को आरिफ ने दो वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उसने अपना पूरा दर्द जारी किया। युवक ने ये भी बताया कि, तलाक की फर्जी कागजी कार्रवाई की गई है और पुलिस भी मामले में मदद नहीं कर रही है।

फिलहाल, युवक ने मंगलवार की शाम करीब 7 बजे आत्महत्या कर ली। उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरिफ के शव को पेड़ से उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मुंबई रवाना हुए। सड़क मार्ग से शव को रामपुर लाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि आरिफ ने मंगलवार की सुबह परिजनों से बातचीत की थी। उस समय परिजनों को अंदाजा भी नहीं था कि आरिफ इस प्रकार का कदम उठा लेगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!