रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में शहर में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में सप्ताह भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत लगातार *तीसरी प्रभावी कार्रवाई* करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बोईरदादर में रहने वाला नारायण वैष्णव द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान मकान के भीतर आरोपी नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौजूद मिले। पूछताछ एवं साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अपने मकान में पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाता था तथा स्वयं दलाली और पूरे संचालन का प्रबंधन करता था। कार्रवाई में *आरोपी के कब्जे से ₹2,000/- नकद, 02 मोबाइल फोन (ओप्पो एवं रेडमी) तथा आपत्तिजनक सामग्री जप्त* की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम* के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, साइबर थाना से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल एवं नवीन शुक्ला तथा महिला थाना से मालती पैंकरा, महिला आरक्षक इंदुलता एक्का एवं एलीसा टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

नारायण वैष्णव पिता भुवनेश्वर वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी बोईरदादर चर्च के पास थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!