PEKB कोल परियोजना क्षेत्र घाटबर्रा में अवैध पेड़ कटाई का आरोप, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर उदयपुर (सरगुजा):- पीईकेबी कोल खदान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाटबर्रा में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगभग 200 पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह कटाई ग्रामीणों की जानकारी और वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति के बिना की गई है। आरोप है कि कोल खनन कंपनी के लोगों ने अवैध तरीके से यह कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि स्थानीय आदिवासी समुदाय के अधिकारों का खुला उल्लंघन भी है। इसी मुद्दे को लेकर आज से ही जंगल किनारे पेड़ कटाई स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू किया गया है। इस संबंध में एसडीएम उदयपुर को लिखित सूचना भी दी गई है। भानु प्रताप सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कटाई में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और ग्रामीणों को न्याय मिले तथा फर्जी ग्राम सभा के आधार पर स्वीकृत परसा कोल परियोजना को निरस्त करने की कार्यवाही नहीं होने तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगा। Post Views: 122 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: सरकारी अस्पताल में अब ABHA APP से मिलेगी OPD पर्ची, डिजिटल रिकॉर्ड की कवायद CG: पुराने लेन-देन विवाद में वारदात, सराफा कारोबारी की बेरहमी से हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार