नई दिल्ली। सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। धर्म शास्त्रों के अनुसार,अक्षय तृतीया के दिन सोना या सोना से बने आभूषण खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है।

धार्मिक एवं लोक मान्यतानुसार, अक्षय तृतीया खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त है। इसलिए इस दिन लोग सोने-चांदी समेत शुभ चीजों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किन 5 चीजों की खरीदकर घर लाना शुभ रहेगा?

अक्षय तृतीया के दिन किन 5 चीजों को खरीदना शुभ:

मिट्टी का लाए घड़ा
हिन्दू शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का घड़ा खरीदना शुभ बताया गया है। मिट्टी को साक्षात धरती माता का रूप माना गया है। अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा या कोई भी पात्र लाना जीवन में स्थिरता और समृद्धि लाता है।

सेंधा नमक
अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का पात्र खरीदने के अलावा, सेंधा नमक लाना भी शुभ होता है। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में सेंधा नमक घर लाना साक्षात लक्ष्मी के आगमन के समान है। कहा जाता है कि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मकता का संचार करता है।

मान्यता है कि इस दिन नमक लाने से आर्थिक तंगी और मानसिक क्लेश से मुक्ति मिलती है और धन की आवक बढ़ती है।

रुई लाना
हिंदू धर्म शास्त्रों में अक्षय तृतीया के दिन सेंधा नमक के अलावा रुई लाना भी शुभ होता है। रुई को शुद्धता का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया पर रुई खरीदकर घर लाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

लोक एवं धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन लाई गई रुई से बनी बत्तियों का उपयोग दीप जलाने में करने से लक्ष्मी-नारायण अत्यंत प्रसन्न होते है। इसे तिजोरी या अनाज के भंडार में रखने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-शांति का स्थाई वास होता है।

कौड़ी लाना
अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी लाना भी शुभ होता है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर कौड़ियां लाकर उनकी पूजा करें और उन्हें पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां कौड़ी होती है, वहां दरिद्रता कभी प्रवेश नहीं कर सकती. यह धन में अक्षय वृद्धि का प्रतीक है।

जौ लाना
अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी के अलावा जौ लाना भी शुभ होता है। मान्यता है कि जौ भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर जौ खरीदकर विष्णु जी के चरणों में अर्पित करने और फिर उसे धन स्थान पर रखने से बरकत बनी रहती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!