गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने प्रेमी और पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से अपने पति से अलग रहकर मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान एक युवक मोनू यादव से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पीड़िता के अनुसार मोनू यादव ने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने यह वीडियो युवती के पति को भी भेज दिया। इसके बाद पीड़िता के पति ने भी उक्त वीडियो अपने रिश्तेदारों को साझा कर दिया। जब युवती को इस शर्मनाक हरकत की जानकारी मिली, तो उसने तत्काल गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोनू यादव और पीड़िता के पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67-LCG, 67A-LCG तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 106 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू को रंगे हाथों पकड़ा छत्तीसगढ़ में बदली जाएगी परीक्षा प्रणाली, 20+20+60 प्रतिशत के फार्मेट में तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, देखें आदेश…