ISRO ने लॉन्च किया बाहुबली रॉकेट GSAT-7R, आत्मनिर्भर भारत की ओर नई उड़ान, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत…

नई दिल्ली। इसरो ने रविवार को श्रीहरिकोटा से भारतीय नौसेना का अब तक का सबसे एडवांस्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-7R लॉन्च किया। लगभग 4,400 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट पूरी तरह देश में निर्मित है।

इसरो (ISRO) ने रविवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारतीय नौसेना के लिए अब तक का सबसे एडवांस्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-7R सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह सैटेलाइट नौसेना की समुद्री सुरक्षा, निगरानी और नेटवर्किंग क्षमता को और अधिक मजबूत बनाएगा।GSAT-7R का वजन लगभग 4,400 किलोग्राम है, जो इसे भारत का अब तक का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट बनाता है। यह सैटेलाइट पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और निर्मित किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, GSAT-7R के ज़रिए नौसेना को दूर समुद्री क्षेत्रों में भी सुरक्षित और तेज़ संचार सुविधा मिलेगी, जिससे भारत की स्ट्रैटेजिक और डिफेंस क्षमताओं में बड़ा इज़ाफा होगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!