रायगढ़ में युवक को जिंदा जलाया मचा हड़कंप, पहले अधमरा होने तक पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया…

रायगढ़। रायगढ़ में एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा होने के बाद उसे जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त युवक का अधजली हालत में खेत में मिला। जिसे देखने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात खरसिया थाना क्षेत्र का हैै। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम मौहापाली मंगलवार की सुबह एक युवक अधजली हालत में खेत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ग्रामीणों ने युवक को देखा, उस वक्त उसकी सांसे चल रही थी।

आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम उसकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान नंदू पटेल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली में अपने मामा के घर आया हुआ था। जहां उसके साथ मारपीट और फिर जिंदा जलाने की घटना घटित हुई।

हत्या से पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया

सूत्रों के मुताबिक हत्या की ये वारदात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि युवक को आरोपियों ने पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया। जिसमें उसकी मौत नहीं होने से उसे बेहोशी की हालत में ही उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया। फिलहाल हत्या की इस वारदात में किसकी संलिप्तता है और किन वजहों से युवक की बेरहमी से हत्या की गयी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस हत्या के इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!