सगाई के बाद शादी से किया इनकार तो दे दी ये खौफनाक सजा, जानकर उड़ जाएगे आपके होश

जबलपुर:- मध्यप्रदेश के जबलपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सगाई के बाद युवती ने शादी से इंकार किया तो हत्या कर दी। पूर्व मंगेतर ने युवती को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इतनी सी बात पर हत्या की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सगाई के बाद मृतका के परिजनों ने आरोपी की हरकत देख कर शादी से इनकार कर दिया था।युवती के काम से निकलते ही आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवती लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों मे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ महीने पहले ही आरोपी से मृतका की सगाई हुई थी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!