IAS अफसर ने यौन शोषण कर दो सरकारी कर्मचारियों को कर दिया HIV पॉजिटिव, करनी पड़ी खुदकुशी, मामला गरमाते ही हुए फरार

ईटानगर। प्रदेश से ऐसा सनसनीखेज मामला आया जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है। दरअसल दो सरकारी कर्मचारियों ने खुदकुशी कर ली है। मामला यहां तक तो खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन जब आपको खुदकुशी करने वाले कर्मचारियों के आरोपों की जानकारी होगी तो पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। मृतकों ने IAS अधिकारी तालो पोटोम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने इन्हीं की वजह से खुदकुशी की है। वहीं, मामला गरमाने के बाद से आईएएस अधिकारी तालो पोटोम फरार हैं और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को 19 साल के एक कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। इससे पहले रूरल वर्क डिपार्टमेंट के एक इंजीनियर ने भी खुदकुशी कर ली थी। दोनों मृतकों के आरोपों पर गौर करें तो दोनों ने ही यौन शोषण करने और जान-बूझकर उसे एचआईवी पॉजिटिव करने का आरोप लाया है। उन्होंने ये भी कहा है कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसके साथ धोखेबाजी की गई।

मृतक ने अपने सुसाइड नोट में तालो पोटोम को भी जिम्मेदार ठहराया था। उसने कहा, अगर उन्होंने मुझे इस पद पर ना नियुक्त किया होता तो मैं आत्महत्या नहीं करता। मैंने जो कुछ भी किया उनकी वजह से ही किया और मेरे पास जीने का कोई रास्ता नहीं बचा था। पीड़ित के पिता ने नीरूजी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई।

इस में अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने एक एसआईटी गठित की है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आरोपों की जांच और आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि एईएएस पोटोम को तलाश करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाले इंजीनियर ने भी अपने नोट में एचआईवी पॉजिटिव होने की बात कही थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने कहा कि पोटोम की गिरफ्तारी के बाद उनका भी एचआईवी टेस्ट करवाया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!