पीरियड में भी जबरन सेक्स करता है पति’.. 10 पन्नों का सुसाइड नोट लिख बीवी ने उठा लिया खौफनाक कदम मऊगंज:- रीवा संभाग के मऊगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ के हनुमान थाना इलाके में एक विवाहित महिला ने अपने मायके में सुसाइड कर लिया है। मृतका ने मौत को गले लगाने से पहले परिजनों के लिए 10 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस नोट में उसने अपने आत्महत्या की वजहों को उजागर किया है। पीरियड में भी जबरन सेक्स पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में मुख्यतौर पर ससुराल पक्ष की तरफ से प्रताड़ित किये जाने का जिक्र किया है। उसने पति सास पर मारपीट करने की बात भी लिखी है। साथ ही आरोप लगाते हुए बताया है कि, वह पीरियड्स के दौरान भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।महिला ने मौत से पहले अपने सुसाइड नोट में अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा है। उसने बताया है कि, मोबाइल में सभी कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो सुरक्षित है। महिला ने अपने नोट में दोनों मां-बेटे को कभी माफ नहीं करने की भी बात कही है। Post Views: 80 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: महिला कर्मचारियों की ज्वाइनिंग-पोस्टिंग के नाम पर गंदा खेल, पैसा लेने व शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेलिंग मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी CCM गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर