आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने अपनी अप्राकृतिक यौन इच्छा को पूरा करने के लिए 1 लीटर पानी की बोतल अपने मलद्वार के जरिए शरीर के अंदर घुसा ली, जो फंस गई। करीब 36 घंटे तक बोतल शरीर के अंदर रहने के कारण शख्स की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसे बाहर निकाला।

क्या था मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने खुद ही बोतल को मलद्वार के रास्ते अंदर प्रवेश कराया था। हालांकि, बोतल के फंस जाने के बाद उसे गंभीर दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे और अन्य जांच की, जिसमें मलाशय के भीतर बोतल स्पष्ट दिखाई दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया। सर्जरी के माध्यम से लगभग 36 घंटे बाद बोतल को शरीर से सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। डॉक्टरों के अनुसार, यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साइको-सेक्सुअल डिसऑर्डर’ का मामला है।

मलाशय से जुड़ी यौन क्रियाएं करने से मिलता है आनंद

चिकित्सकों ने बताया कि साइको-सेक्सुअल डिसऑर्डर से ग्रस्त लोग गुदा और मलाशय से जुड़ी यौन क्रियाएं करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक आनंद प्राप्त होता है। फ़िलहाल यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!