नई दिल्ली। हिंदू धर्म के लोगों के लिए जितना खास महत्व दिवाली के पर्व का है, उतनी ही खास आस्था होली यानी धुलंडी से जुड़ी है.

पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से लेकर 3 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 7 मिनट तक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि थी, जिसके आधार पर आज 4 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जा रहा है. होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एकता-भाईचारे को बढ़ावा देते हैं. चलिए जानते हैं कि आज होली खेलने का शुभ मुहूर्त क्या है और आपको इस पर्व से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में पता चलेगा.

आज कब तक है होली खेलने का शुभ मुहूर्त? 

वैसे तो होली का पर्व पूरे दिन मनाया जाता है, लेकिन अगर इसे शुभ मुहूर्त में खेला जाए तो व्यक्ति नकारात्मकता से बचा रहता है. पंचांग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रंगों से होली खेलने का उत्तम समय है.

होली की पूजा विधि

आज सुबह जल्दी स्नान करने के बाद शुद्ध कपड़े पहनें.
भगवान कृष्ण, राधा रानी, भगवान शिव, विष्णु जी और मां लक्ष्मी का स्मरण करें. साथ ही उन्हें गुलाल, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें.
घी का दीपक जलाने के बाद मंत्र जाप करें.
आरती करके पूजा का समापन करें.
दिन खत्म होने से पहले दान जरूर करें.

होली के दिन किन चीजों का दान करें और किनका नहीं?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन घी, गेहूं, गुड़, अन्न, जौ, चने की दाल, नारियल, तांबे से बनी चीजें, गुलाल और पीले-सफेद रंग के कपड़ों का दान करना शुभ होता है, जबकि धुलंडी पर नुकीली चीजें, दूध, दही, लोहे का सामान, कांच की वस्तुएं और सरसों के तेल का दान करना अशुभ माना गया है.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!