एक युवती के साथ 5 युवक बना रहे थे संबंध, कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस वालों के भी उड़ गए होश

बरेली :- पुलिस की टीम ने महेंद्रनगर कॉलोनी के एक फ्लैट में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। यहां पुलिस की टीम ने एक युवती के साथ पांच युवकों को रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक शख्स गोलीकांड मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामला बारादरी थाना क्षेत्र का जहां महेंद्रनगर कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, पुलिस को इस मामले में शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात को फ्लैट में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान जब पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। जैसे ही पुलिस ने छापा मारा फ्लैट के अंदर अफरा-तफरी मच गई थी। अंदर मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे थे।

पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी, जिसके चलते सभी आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया है। कुछ भागने की कोशिश करने लगे तो उन्हें भी दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बिचपुरी निवासी रोहित ठाकुर शामिल है, जो पीलीभीत बाईपास गोलीकांड में भी शामिल रह चुका है। इसके अलावा सोनू, बसंत, अभय विक्रम, सुधांशु और एक कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया गया है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने फ्लैट से छह मोबाइल फोन, 4100 रुपये नकद और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार युवती डोहरा रोड पर इशारों के जरिए ग्राहकों को बुलाती थी। सौदा तय होने के बाद ग्राहकों को इसी किराए के फ्लैट में लाकर देह व्यापार को अंजाम देती थी। यह अवैध धंधा काफी समय से चल रहा था। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!