CG: गांजा तस्करी करते हुए मशहूर यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक जब्त किया 10.50 करोड़ का मादक पदार्थ महासमुंद:- छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में होने वाली गांजे की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की टीम प्रदेश की सीमाओं समेत अंदरूनी इलाकों में भी जांच और कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में महासमुंद पुलिस ने भी गांजा तस्करो की धर पकड़ तेज कर दी है। अब तक 10.50 करोड़ का गांजा जब्त इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता लेकर बताया कि, 01 जनवरी से 30 जनवरी तक एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स नें जिले के विभिन्न थानाक्षेत्र से गांजा के 24 प्रकरण में 52 आरोपी को गिरफ्तार कर 10.50 करोड़ का गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही 6 करोड़ की चल अचल संपत्ति एवं 5 करोड़ के वाहन ( ट्रक, कार, बाइक ) सीज किये है। एक यूट्यूबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 24 प्रकरणो मे एक प्रकरण में गांजा बेचने वाला, गांजा मंगाने वाला एवं गांजा परिवहन सरगना सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें गांजा परिवहन सरगना आकाश जाधव एक यूट्यूबर है, जो सांप पकड़ने के साथ गांजा तस्करी का भी काम करता था। शेष गांजा के प्रकरणो में पुलिस जांच कर रही है। सीज होगी आकाश की संपत्ति दरअसल 7 जनवरी 2026 को कोमाखान पुलिस व एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 520 किलो गांजा एंबुलेंस से परिवहन करते 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया था । पुलिस ने जब इसकी गहनता से जांच की तो पुलिस को अहम सफलता मिली । पुलिस ने इस मामले में इंड टू इंड कार्यवाही करते हुए 09 लोगो को गिरफ्तार किया है ,जिसमें 01 थोक खरीददार , 02 खुदरा बिक्रीकर्ता , 01 परिवहन सरगना , 04 परिवहनकर्ता एवं 01 मुख्य थोक विक्रेता है। इन आरोपियो में से 08 महाराष्ट्र के है और 01 उड़ीसा का है। पुलिस के गिरफ्त में आया परिवहन नेटवर्क का मुख्य सरगना आकाश जाधव, जो एक यूट्यूबर है और सर्पमित्र आकाश जाधव नाम से सांप के रेस्क्यू का वीडियो यूट्यूब पर डालता है। यूट्यूब पर लगभग इसके 56 लाख 80 हजार के आसपास फालोवर्स है और इंस्टाग्राम पर लगभग 3 लाख 17 हजार फालोवर्स है। आकाश जाधव पिछले एक वर्ष में विभिन्न माध्यमों से 06 बार गांजा ट्रांसपोर्टिग कर चुका है। आकाश पुणे के एक प्रकरण मे पिछले 06 माह से फरार है। पुलिस आकाश की लगभग 1.5 करोड़ की संपत्ति चिन्हांकित कर उसे सीज करने की कार्यवाही में जुटी है। Post Views: 69 Please Share With Your Friends Also Post navigation चाइनीज मांझे में दौड़े करंट से 14 साल का लड़का झुलसा, 20 फीट ऊंची छत से नीचे गिरा CG: शिक्षा विभाग में कथित 2 अरब 18 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार, दो बाबू निलंबित, अधिकारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई