CG: युवाओं के लिए रोजगार का मौका, बीमा, सिक्योरिटी और कस्टमर सर्विस सेक्टर में 100 पदों पर वैकेंसी बलौदा बाजार:- प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश करने वालों के जिला प्रशासन अच्छा अवसर लेकर आया है. जिला रोजगार कार्यालय, बलौदा बाजार में 29 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा. प्लेसमेंट कैम्प जिला रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा. प्राइवेट सेक्टर में नौकरी का मौका प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से युवाओं को बिना किसी शुल्क के निजी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मुहैया कराया जाएगा. इसके लिए अलग-अलग सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियां कैम्प में शामिल होकर मौके पर ही अभ्यर्थियों का चयन कर ज्वाइनिंग लेटर देगी.बीमा के क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाना चाहते हैं तो कई कंपनियां इस प्लेसमेंट कैंप में शिरकत करने वाली हैं. जिनमें कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी. बीमा क्षेत्र में वैकेंसी मैनेजर – 5 पदकंप्यूटर ऑपरेटर – 1 पदअभिकर्ता (एजेंट) – 20 पद मांगी गई शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातकोत्तर पास तक आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष तक वेतनमान: 12,000 से 25,000 प्रतिमाह कार्य क्षेत्र: बलौदा बाजार दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी, रायपुर सिक्योरिटी सुपरवाइजर – 10 पद सिक्योरिटी गार्ड – 30 पद शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं या उच्च उत्तीर्ण अनुभव: 0 से 3 वर्षआयु सीमा: 20 से 45 वर्ष वेतन: 15,000 से 18,000 रुपये प्रतिमाहकार्य क्षेत्र: रायपुर टेक्नोटास्क प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर कस्टमर सर्विस एसोसिएट – 50 पद शैक्षणिक योग्यता: 12वीं उत्तीर्ण आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष वेतन: 10,000 रुपये प्रतिमाह कार्य क्षेत्र: रायपुरकैम्प में आने के लिए जरूरी दस्तावेज प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों इन दस्तावेजों को लेकर आएं सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रआधार कार्ड दो पासपोर्ट साइज फोटो रोजगार पंजीयन (यदि उपलब्ध हो) Post Views: 39 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: नजर आने लगा छत्तीसगढ़ बंद का असर.. इन जिलों में नहीं खुली दुकानें, चौक-चौराहों पर तैनात है पुलिस पुलिस के जवान जिले में हर तीसरा मतदाता सूची से गायब, जिले की सात विधानसभाओं में पांच लाख से ज्यादा नाम सूची से बाहर