शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बदले की आग में झुलसाने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे होली की आड़ लेकर आरोपी मनमोहन पांडेय चेहरे पर मुखौटा लगाकर अपनी पत्नी आरती और उसके साथ रह रहे बृजदीप के घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही उसने पहले होली खेलने का बहाना बनाकर गुलाल फेंका और जैसे ही बृजदीप संभल पाता, आरोपी ने बोतल से उस पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। शोर सुनकर बाहर आई आरती (31) पर मनमोहन ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनमोहन और आरती की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनकी 7 साल की बेटी भी है, लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। आरती अपने परिचित बृजदीप के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी और दोनों जल्द शादी करने वाले थे, जिससे नाराज होकर मनमोहन ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना में झुलसे बृजदीप ने आरोपी का मुकाबला किया, जिससे हमलावर भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। चौक कोतवाली पुलिस ने बृजदीप की शिकायत पर आरोपी मनमोहन पांडेय के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post Views: 20 Please Share With Your Friends Also Post navigation अपनी ही दोस्त की पत्नी को इस बात का लालच देकर मिटाई हवस, 5 महीने की गर्भवती होते ही झाड़ा पल्ला