प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिलासपुर में विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को एक खास मोमेंटो भेंट किया। ये मोमेंटों मां बिलासा देवी केवट के इतिहास को वर्णित कर रहा था। मुख्यमंत्री के इस खास तोहफे को प्रधानमंत्री भी काफी देर तक निहारते रहे। इस तोहफे को सौंपते वक्त मुख्यमंत्री ने उन्हें बिलासा देवी केवट के बारे में भी बताया, जिनके नाम पर बिलासपुर शहर का नामांकरण हुआ।

कितना खास था मुख्यमंत्री का ये तोहफा
ये मोमेंटो बिलासा देवी केवट की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण का भी अहसास करा रहा था।

बिलासा देवी केवट का इतिहासः

  • विलासा एक वीरांगना थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर का नामकरण हुआ।
  • वह केवट समुदाय से थीं, जो पारंपरिक रूप से नाव चलाने और जल परिवहन से जुड़ा रहा है।
  • उनके साहस, परिश्रम और नेतृत्व ने समाज में एक अमिट छाप छोड़ी।

केवट समुदाय और उनका योगदानः

  • केवट समुदाय भारतीय संस्कृति और इतिहास में जलमार्ग परिवहन और व्यागर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
  • भगवान श्रीराम के जीवन में भी केवट समुदाय की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही, जब एक केवट ने उन्हें गंगा पार कराने में सहायता की।
  • यह समुदाय मेहनत, ईमानदारी और सेवा भाव का प्रतीक है।

महिला सशक्तिकरण और बिलासा का योगदानः

  • विलासा ने अपने कौशल और परिश्रम से यह सिद्ध किया कि महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
  • आज के समय में महिलाएं शिक्षा विज्ञान, राजनीति, उद्यमिता और रक्षा जैसे क्षेत्रों में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं।
  • यह मोमेंटो महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका औरस मोमेंटो की प्रासंगिकताः

  • ‘सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को साकार करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना महिला स्वयं सहायता और जारी शक्ति मिशन ने महिलाओं के विकास को नया आयाम दिया है।
  • यह मोमेंटो नारी सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की आगीदारी को दर्शाता है और भारतीय संस्कृति में महिलाओं के गौरवशाली इतिहास को सम्मानित करता है।

मुख्यमंत्री का यह विशेष उपहार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण और केवट समुदाय की ऐतिहासिक भूमिका का प्रतीक है. जो प्रधानमंत्री जी की नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना के अनुरूप है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है।

छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर का नाम पड़ा। वे केवट समुदाय से संबंध रखती थीं—एक ऐसा समुदाय, जो भारतीय इतिहास में जल परिवहन, सेवा भाव और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। भगवान श्रीराम के जीवन में केवट समुदाय की भूमिका आज भी आदर्श के रूप में स्मरण की जाती है।

महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत
बिलासा देवी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ सीमाओं को पार कर इतिहास रच सकती हैं। उनके नेतृत्व, परिश्रम और कौशल ने यह सिद्ध किया कि चाहे वह प्रशासन हो या सामाजिक नेतृत्व—नारी कहीं भी पीछे नहीं। यह मोमेंटो उन्हीं मूल्यों और प्रेरणाओं का दर्पण है।

यह भेंट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उस दूरदर्शी नेतृत्व के साथ प्रतिध्वनित होती है, जिसके केंद्र में नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की संकल्पना है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘महिला स्वयं सहायता समूह’, ‘नारी शक्ति मिशन’ जैसी योजनाएँ इसी दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदम हैं। यह मोमेंटो केवल एक शिल्पकृति नहीं, बल्कि एक वैचारिक प्रतीक है—जो दर्शाता है कि भारत का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब उसकी महिलाएँ सशक्त होंगी। यह भेंट छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, वर्तमान प्रयासों और भविष्य की संभावनाओं का समन्वय है।

बिलासा देवी केवट का यह प्रतीक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति के यशस्वी मूल्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित भी किया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!