लखनपुर / दिनेश बारी 21/092024 लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति हेतु भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। सरगुजा जिले का लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सेटअप के अनुसार, लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 चिकित्सकों के पद हैं, लेकिन वर्तमान में केवल तीन चिकित्सकों के भरोसे यह केंद्र संचालित हो रहा है। डॉक्टरों की कमी के कारण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की कमी को देखते हुए भाजपा ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सरगुजा जिले के लखनपुर विकास खंड आदिवासी बहुल क्षेत्र के साथ काफी बड़ा है। चिकित्सकों की कमी को देखते हुए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेटअप के अनुसार चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने की मांग की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। Post Views: 342 Please Share With Your Friends Also Post navigation CMO ने दूरस्थ वनांचल ग्रामों का किया दौरा निरीक्षण में खर्रानगर और सितकालो में मिले गंभीर कुपोषित बच्चे राष्ट्रपति भवन में बस्तर के नक्सल पीड़ितों की उम्मीदें जागीं